घाटशिला, जनवरी 19 -- घाटशिला, संवाददाता। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने सोमवार को झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हाल ही में जमशेदपुर के प्रतिष्ठित व्यवसायी देवांग गांधी के पुत्र युवा व्यवसायी कैरव गांधी के अपहरण मामले पर चर्चा की और आग्रह किया कि झारखंड पुलिस कैरव गांधी की सकुशल घरवापसी सुनिश्चित करे। उन्होंने डीजीपी के साथ गालूडीह के पुतड़ू गांव निवासी सह ग्राहक सेवा केंद्र संचालक तारापदो महतो की हत्या के मामले पर भी चर्चा की और पूरे घटनाक्रम में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से शामिल सभी अभियुक्तों की जल्द गिरफ़्तारी सुनिश्चित करवाने के आग्रह किया। डीजीपी तदाशा मिश्रा ने बताया कि इस मामले में सभी तकनीकी बिंदुओं पर गहन जांच करते हुए आगे बढ़ा जा रहा है तथा पुलिस के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.