रांची, मई 27 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। डीजीपी के तौर पर अनुराग गुप्ता के बने रहने को लेकर केंद्र सरकार ने फिर से आपत्ति जतायी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार के पत्र के जवाब में फिर से पत्र भेजकर बताया है कि गृह मंत्रालय ने अनुराग गुप्ता को 30 अप्रैल को ही सेवानिवृत मान लिया है। वहीं, राज्य सरकार के द्वारा डीजीपी नियुक्ति नियमावली बनाए जाने व उसी आधार पर गठित कमेटी के द्वारा अनुराग गुप्ता के चयन की जानकारी दी थी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस नियमावली को गलत बताया है। साथ ही कहा है कि अखिल भारतीय सेवाओं के तहत सेवानिवृत्ति की तारीख के बाद एक्सटेंशन का फैसला केंद्र सरकार ले सकती है। साथ ही डीजीपी के चयन के मामले में यूपीएससी के पैनल से चुने गए अफसरों को ही दो साल का टर्म मिल सकता है। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के द्वारा पूर्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.