चंदौली, जून 30 -- सकलडीहा,हिन्दुस्तान संवाद। जौनपुर में बीते दिनों ड्यूटी के दौरान शहीद हुए हेड कांस्टेबल दुर्गेश सिंह की पत्नी प्रियंका को शनिवार को डीजीपी ने पुलिस सैलरी पैकेज का चेक सौंपा। वाहन चेकिंग के दौरान पशु तस्करों ने दुर्गेश को पिकअप से कुचलकर मार डाला था। इस दौरान कई मृत आश्रितों को डीजीपी ने चेक सौंपा। उकनी वीरमराय गांव निवासी दीनानाथ सिंह के दो पुत्र राजीव रंजन सिंह और दुर्गेश कुमार सिंह और चार पुत्रियां है। राजीव रंजन एयरफोर्स में तैनात हैं। जबकि दुर्गेश सिंह जौनपुर के चंदवक थाना में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। बीते 20 मई को पशु तस्करों का वाहन रोकते समय तस्करों ने पिकअप से कुचलते हुए भाग निकले। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दुर्गेश को वर्ष 2011 में पुलिस में नियुक्ति मिली थी। उनकी पत्नी प्रियंका परिषदीय विद्यालय में श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.