हजारीबाग, दिसम्बर 31 -- हजारीबाग, अजय मिश्रा। लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा, हजारीबाग से तीन उम्रकैद के सजायाफ्ता कैदी बेहद सुनियोजित और फिल्मी अंदाज में फरार हो गए। इस घटना का खुलासा बुधवार सुबह उस समय हुआ, जब कैदियों की नियमित गिनती के लिए सभी बंदियों को उनके-अपने वार्ड से बाहर निकाला गया। गिनती के दौरान तीन कैदी कम पाए गए। काफी खोजबीन के बावजूद जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तब जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद दबे स्वर में कैदियों के फरार होने की सूचना वरीय अधिकारियों और पुलिस प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक केंद्रीय कारा पहुंचे और जेल अधिकारियों व कर्मियों से पूछताछ शुरू की। देर शाम तक पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा हुआ। पांच लेयर की सुरक्षा, फिर भी फरारी: लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा को...