अलीगढ़, फरवरी 6 -- गोरई (अलीगढ़), संवाददाता। डीजीपी के नाम से फर्जी ई-मेल आईडी बनाकर गोरई थाने की आधिकारिक मेल पर चेतावनी भरा संदेश भेजने के आरोपी को शुक्रवार को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई। दो फरवरी को थाना गोरई की मेल आईडी पर डीजीपी राजीव कृष्ण के नाम से बनी जीमेल आईडी (आईपीएसराजीवकृष्ण) से ई-मेल भेजा गया था। इसमें थाने की कार्यप्रणाली में गंभीर अनियमितताओं, अवैध वसूली व दलालों की संलिप्तता के संबंध में कठोर चेतावनी देते हुए संदेश था। लिखा था कि थाना की समस्त गतिविधियां निरंतर निगरानी में हैं। कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया गया तो आपके विरुद्ध विभागीय जांच, निलंबन, सेवा अभिलेख में प्रतिकूल प्रविष्टि व कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि यह संदेश कस्बे के पैंठ बाजार निवासी नवनीत अ...