कानपुर, फरवरी 8 -- कल्याणपुर, संवाददाता। पुलिस और पड़ोसी के उत्पीड़न से तंग आकर डीजल डालकर आग लगाने वाले अनुराग को शनिवार रात उर्सला में भर्ती कराया गया था। रविवार को कोई भी डॉक्टर न आने पर परिजनों ने उसे शाम को कल्याणपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। घायल का हाल-चाल लेने रविवार को कोई पुलिस अधिकारी नहीं पहुंचा। रात में भाई ने खुद थाने जाकर पड़ोसियों के खिलाफ तहरीर दी। कल्याणपुर कला में रहने वाले अनुराग दीक्षित को बुलट के साइलेंसर की तेज आवाज का विरोध करने पर पड़ोसी रोहित कटियार ने अपने परिजनों और दोस्तों के साथ मिलकर घर में घुसकर पीटा था। जिसमें अनुराग और उनकी मां को गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस पर लापरवाही और हल्की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने का आरोप लगाते हुए अनुराग ने सीएम दरबार तक शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.