हल्द्वानी, जनवरी 31 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के तहत चल रही अंडर-19 बालक वर्ग की जिला क्रिकेट लीग में जी एन जी क्रिकेट ग्राउंड पर डी के स्पोर्ट्स और बिंदुखत्ता क्रिकेट अकादमी के बीच मुकाबला हुआ। डी के स्पोर्ट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और 40 ओवर में 5 विकेट पर 358 रन बनाए। हार्दिकराज बिष्ट ने शानदार 124 रनों की पारी खेली, जबकि ईशान जोशी ने 67 और श्लोक पंत ने 42 रन बनाए। बिंदुखत्ता के आदर्श ने 2 तथा विश्वजीत और अनिरुद्ध ने 1-1 विकेट लिए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिंदुखत्ता अकादमी 28वें ओवर में 83 रन पर ऑलआउट हो गई। आरुष और विश्वजीत ने 18-18 तथा नरेंद्र ने 14 रन बनाए। डी के स्पोर्ट्स के कुशाग्र ने 3 और अनामय पाण्डे ने 2 विकेट चटकाए। टीम ने मैच 275 रनों से जीता। मैन ऑफ द मैच हार्दिकराज बिष्ट को दिया ...