कटिहार, फरवरी 6 -- कटिहार, वरीय संवाददाता डीएस कॉलेज को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रुप में विकसित किए जाने की सरकारी घोषणा के बाद जिले के छात्रों और अभिभावकों के बीच आस जगी है। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रुप में विकासित होते ही यह कॉलेज सिर्फ डिग्री देने वाला कॉलेज नहीं रहेगा बल्कि पढ़ाई, शोध, नवाचार और स्किल डेवलपमेंट के जरिए रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण का केंद्र बनेगा। जिसका लाभ यहां पढ़ाई करने वाले छात्रों को सीधे तौर पर मिलेगा। कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रशांत कुमार ने कहा कि यह कॉलेज के लिए गौरव की बात है। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनने से न सिर्फ गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन होगा बल्कि यहां के छात्र दूसरे विश्वविद्यालयों में हो रही पढ़ाई से भी सीधे तौर पर जुड़ जाएंगें। डीएस कॉलेज का इतिहास काफी स्वर्णिम रहा है। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनने से काफी सुधार होगा। स्मार्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.