मथुरा, सितम्बर 7 -- क्षेत्र के गांव नगला लोका निवासी डीएससी जवान धर्मपाल सिंह का आर्मी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह कार की टक्कर से घायल हो गए थे। उनके अंतिम संस्कार के दौरान गांव में सेना की बटालियन द्वारा अंतिम सलामी दी गई। 50 वर्षिय धर्मपाल सिंह 2015 में जाट रेजीमेंट से रिटायर हुए थे। उसके बाद उन्होंने डीएससी फरीदाबाद में ज्वाइनिंग ले ली। शुक्रवार को धर्मपाल सिंह बाइक द्वारा स्टेशन से अपने गांव नगला लोका लौट रहे थे। महावन तहसील के समीप एक कार चालक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रात में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी। उनकी मौत की खबर सुनकर गांव में शोक व्याप्त हो गया। धर्मपाल सिंह फरीदाबाद में डीएससी में कार्यरत थे। शुक्रवार को उनका बेटा गांव से दिल्ली जा रहा था। ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.