नैनीताल, मई 13 -- नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय की स्नातक और स्नातकोत्तर की सम सेमेस्टर की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई हैं। विवि के परीक्षा केंद्र डीएसबी परिसर में पंजिकृत 640 छात्र-छात्राओं में से पहले दिन 638 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। डीएसबी परिसर में स्नातक के दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित की गईं। परीक्षाएं दो पाली में कराई गईं। पहली पाली में 469 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। पहली पाली के परीक्षा प्रभारी डॉ़ संतोष कुमार ने बताया कि पहली पाली में पंजीकृत सभी छात्र उपस्थित रहे। दूसरी पाली के परीक्षा प्रभारी डॉ़ मनोज कुमार ने बताया कि दूसरी पाली में 171 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे जिसमें से दो छात्र अनुपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.