हल्द्वानी, मई 16 -- नैनीताल l कुमाऊँ विश्वविद्यालय की आयोजित सम सेमेस्टर के परीक्षा केंद्र डीएसबी परिसर का कुमाऊँ विवि के कुलपति डी एस रावत और परिसर निदेशक नीता बोरा शर्मा ने निरीक्षण किया l शुक्रवार को डीएसबी परिसर में आयोजित प्रथम पाली की परीक्षा में कुलपति प्रो.डी एस रावत और परिसर निदेशक प्रो नीता बोरा शर्मा ने परीक्षा कक्षों का औचक निरिक्षण किया l इसके साथ ही परिसर में चल रहे निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया l जिसमें कुलपति ने परिसर में चल रहे निर्माण को गुणवत्ता पूर्ण करने के लिए कार्यदायी को निर्देशित किया l इस दौरान प्रो एम सी जोशी, प्रो. नीता बोरा शर्मा, डॉ महेंद्र सिंह राणा आदि मौजूद रहे l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.