नैनीताल, फरवरी 16 -- नैनीताल। डीएसबी परिसर के इतिहास विभाग ने विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए एक विशेष संवादात्मक व्याख्यान का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. डीएस रावत ने की, जबकि संचालन डॉ. शिवांगी रावत ने किया। मुख्य वक्ता डॉ. गिरिजा शंकर मुनगली ने जीवन-दर्शन, अनुशासन, निर्णय-क्षमता और समाज के प्रति उत्तरदायित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि शिक्षा केवल व्यक्तिगत सफलता का साधन नहीं, बल्कि संवेदनशील और उत्तरदायी नागरिक बनने का मार्ग है। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो. संजय घिल्डियाल एवं अन्य प्राध्यापक और शोधार्थी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.