नैनीताल, फरवरी 11 -- नैनीताल। डीएसबी परिसर के शिक्षा विभाग (आईटीईपी) की छात्रा स्नेहा मुरारी ने विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान की भारत बौद्धिक्स राष्ट्रीय परीक्षा-2026 में राष्ट्रीय स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त किया है। इसके लिए उन्हें 25000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। परीक्षा 31 जनवरी को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की गई थी। परीक्षा के अंतर्गत प्रतिभागियों को 21 मॉड्यूल प्रदान किए थे। स्नेहा की इस सफलता पर कुविवि के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत, कुलसचिव डॉ. एमएस मंद्रवाल, प्रो. नीता बोरा शर्मा, प्रो. संतोष कुमार, प्रो. चित्रा पांडेय, प्रो. अतुल जोशी, प्रो. रीतेश साह, प्रो. जया तिवारी आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...