रामगढ़, फरवरी 2 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) परमेश्वर प्रसाद अपने दीर्घकालीन, कर्तव्यनिष्ठ और गौरवशाली सेवा काल के उपरांत सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर रामगढ़ स्थित डीएसपी आवास में अखिल भारतीय अग्रवाल कल्याण महासभा और स्थानीय व्यवसायियों के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान परमेश्वर प्रसाद को माल्यार्पण और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने उनके सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने अनुशासित, निष्पक्ष और जनहितकारी कार्यशैली से पुलिस प्रशासन को नई दिशा दी। अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए श्री प्रसाद को राष्ट्रपति पुरस्कार, राज्यपाल पदक और मुख्यमंत्री पदक सहित कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया। उन्होंने पदोन्नति प्राप्त कर पुलिस उपाधीक्षक के ...