पाकुड़, फरवरी 10 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित बालक मध्य विद्यालय में मंगलवार को सड़क सुरक्षा सहित बाल विवाह पर बच्चों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में डीएसपी जितेंद्र कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी देते हुए सड़क पर सुरक्षित चलने के तरीकों से अवगत कराया। डीएसपी ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, तेज गति से वाहन न चलाने तथा मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की सलाह दी। साथ ही बच्चों को सड़क पार करते समय सतर्कता बरतने की सलाह दी। उन्होंने बाल-विवाह पर भी बच्चों को जागरूक किया। वहीं थाना प्रभारी बिनय कुमार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों मे...