गोड्डा, फरवरी 13 -- पोड़ैयाहाट। डीएसपी जेपीएन चौधरी ने गुरुवार को पोड़ैयाहाट थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने थाने में दर्ज सभी कांडों की समीक्षा की।समीक्षा के दरमियान कांड से संबंधित अधिकारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी कांडों का निष्पादन शीघ्र करें।निष्पादन कार्य मे किसी भी तरह की शिथिलता सही नहीं है। उन्होंने सभी प्रकार के रोकड़ की रखरखाव एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।साथ ही उन्होंने कहा कि गश्ती दल हमेशा मुस्तादी के साथ गस्ती करें ताकि किसी भी प्रकार के अप्रिय घटना थाना क्षेत्र में नहीं घट सके।उन्होंने कहा कि आए दिन कुछ लोगों ने चोरी की घटना की शिकायत की है ऐसे में जरूरी है कि ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाया जाए। उन्होंने थाना प्रभारी महावीर पंडित को कहा कि जितने भी थाना क्षेत्र म...