सीतामढ़ी, अगस्त 27 -- सीतामढ़ी। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार मंगलवार को शहर के मेहसौल चौक सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया अभियान का नेतृत्व डीएसपी राजीव कुमार सिंह ने किया। इस दौरान विशेष रूप से दोपहिया और चार पहिया वाहनों की जांच की गयी। जिसमें वाहन चालकों में हरकंप मच गई। कई पुलिस को देखते ही पतली गली से निकल गया। कागजात हेलमेट का उपयोग, प्रदूषण प्रमाणपत्र, और वाहन के पंजीकरण से जुड़े दस्तावेजों की गहनता से जांच की गयी। वाहन चेकिंग के दौरान जिन वाहन चालकों के पास जरूरी कागजात नहीं मिले, उनके खिलाफ मौके पर ही जुर्माना लगाया गया। साथ ही साथ सड़क के किनारे खड़े बाइक का भी चालान काटा गया। जिनके कारण अक्सर शहर का मुख्य मार्ग जाम रहता है। एसडीपीओ ने बताया कि यह अभियान जनहित में चलाया जा रहा है। ताकि लोग ट्रैफिक नियमों के प्रति सजग हों और दुर्घट...