भागलपुर, अक्टूबर 4 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। भागलपुर और नवगछिया में पदस्थापित कई डीएसपी का तबादला कर दिया गया है। कहलगांव डीएसपी- 2 अर्जुन गुप्ता का तबादला हो गया है। मुंगेर में अपर पुलिस अधीक्षक रहे पंकज कुमार कहलगांव डीएसपी- 2 बनाए गए हैं। भागलपुर में डीएसपी ट्रैफिक आशीष कुमार सिंह का भी गया तबादला हो गया है। उनकी जगह पर डीएसपी का उच्चतर प्रभार प्रदत्त संजय कुमार को डीएसपी ट्रैफिक बनाया गया है। इसको लेकर शुक्रवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। गौरतलब है कि अर्जुन गुप्ता के कहलगांव डीएसपी- 2 रहते उनपर कई आरोप लगे थे। ईशीपुर बाराहाट में जमीन के एक मामले में थानेदार को आईजी विवेक कुमार ने सस्पेंड कर दिया था और उसी मामले में डीएसपी अर्जुन गुप्ता पर भी गंभीर आरोप लगे थे। इससे पहले भी उनपर कई बार आरोप लगे थे। नवगछिया में भी डीएसपी ट्रैफ...