रांची, जनवरी 5 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के प्रभारी कुलपति प्रो डीके सिंह ने सोमवार को विश्वविद्यालय के विभिन्न शैक्षणिक विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी शैक्षणिक प्रगति, अध्ययन वातावरण व सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। प्रभारी कुलपति ने मनोविज्ञान, इतिहास, संस्कृति, भूगोल सहित अन्य विभागों का भ्रमण किया और शिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ रोजगारोन्मुख व कौशल आधारित विषयों को अपनाने के लिए प्रेरित किया और विश्वविद्यालय में ऐसे पाठ्यक्रमों की शुरुआत पर भी जोर दिया। निरीक्षण के दौरान विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ धनंजय वासुदेव द्विवेदी सहित संबंधित विभागों के शिक्षकगण एवं अधिक...