रांची, अप्रैल 30 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू), सभागार में बुधवार को पुस्तक लोकार्पण समारोह हुआ। इसमें रांची वीमेंस कॉलेज के हिंदी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ प्रज्ञा गुप्ता और डीएसपीसमयू के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ जिंदर सिंह मुंडा की संपादित पुस्तक- झारखंड का हिंदी कथा साहित्य, का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपीएमयू के कुलपति डॉ तपन कुमार शांडिल्य, उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक झारखंड के पूरे कथा परिदृश्य को सबके सामने प्रस्तुत करता है। मौके पर पुस्तक चर्चा भी आयोजित की गई। इसमें हिंदी के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ अशोक प्रियदर्शी ने कहा कि यह पुस्तक झारखंड के हिंदी कथा साहित्य की एक स्पष्ट झलक लेकर उपस्थित है। राधाकृष्ण से लेकर रश्मि शर्मा तक के रचनाकार इसम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.