नई दिल्ली, जनवरी 9 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) ने आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी के खिलाफ सिख गुरुओं के खिलाफ कथित अपमानजनक बयान देने और सिख भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है। कमेटी के प्रधान हरमीत सिंह कालका, जनरल सेक्रेटरी जगदीप सिंह काहलों और उप-प्रधान आत्मा सिंह लुबाना ने संयुक्त रूप से बताया कि यह शिकायत शुक्रवार को नॉर्थ एवेन्यू पुलिस थाने में दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि शिकायत की एक प्रति दिल्ली विधानसभा के स्पीकर को भी भेजी गई है, ताकि विधानसभा नियमों के अनुसार आतिशी के विरुद्ध उचित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...