गुमला, सितम्बर 2 -- विशुनपुर, प्रतिनिधि। जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने राशन वितरण, आधार सीडिंग और ई-केवाईसी की प्रगति की समीक्षा की।डीएसओ ने कहा कि शत-प्रतिशत लाभुकों का ई-केवाईसी अनिवार्य है। मृतक या विवाह हो चुके लाभुकों का नाम कार्ड से हटाया जाए। ई-केवाईसी नहीं कराने वाले लाभुकों का राशन बंद हो सकता है। इस दिशा में रुचि नहीं दिखाने वाले डीलरों पर कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने समय पर राशन उठाव करने और लाभुकों को निर्धारित मात्रा में राशन देने का सख्त निर्देश दिया। साथ ही दुकानों को साफ-सुथरा रखने, सूचना पट लगाने सहित अन्य दिशा-निर्देश भी दिए। बैठक में बीडीओ-सह-प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुलेमान मुंडरी, सहायक गोदाम प्रबंधक बालचंद उरांव, क...