घाटशिला, फरवरी 1 -- जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान खुर्शीद खिजरी ने बीडीओ के साथ शनिवार को डुमरिया प्रखंड के विभिन्न स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई खामियां मिलीं। उन्होंने खामियों को तत्काल दूर करने का निर्देश दिया। जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान खुर्शीद खिजरी, बीडीओे निलेश कुमार मुर्मू ने संयुक्त रूप से हाड़ंदा के केजीबीवी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। इस क्रम में कई छात्राओं से सुविधाओं को लेकर पूछताछ की गई। लेकिन सुविधा को नाकाफी देख नाराजगी जताई। इसके बाद भालुकपातड़ा प्लस टू उवि का निरीक्षण किया। यहां भी कई प्रकार की खामियां देखने को मिली। प्रधानाध्यापक अभय कुमार सिंह को खामियां दूर करने का निर्देश दिया। इसके बाद कुमड़ाशोल में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। यहां सफाई व्यवस्था को दुरुस्त ...