गढ़वा, अप्रैल 16 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला आपूर्ति पदाधिकारी राम गोपाल पांडेय ने बुधवार को मझिआंव और बरडीहा प्रखंड के जन वितरण प्रणाली की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। उस दौरान उन्होंने बरडीहा प्रखंड के राम नरेश यादव, अनिरुद्ध यादव और मझिआंव प्रखंड के विद्या महिला स्वयं सहायता समूह, नगर पंचायत क्षेत्र और दुर्गा स्वयं सहायता समूह का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएसओ ने सभी राशनकार्डधारियों का ई-केवाईसी कराने का निर्देश दिया है। ई-केवाईसी कराने का अंतिम तिथि 23 अप्रैल है। उन्होंने सभी डीलरों को राशन कार्डधारियों का ई-केवाईसी नहीं कराने पर लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी दी है। विदित हो कि जिले में कुल तीन लाख चार हजार 204 कार्डधारी हैं। उनमें कुल 13 लाख 23 हजार 167 सदस्य हैं। दो लाख 65 हजार 343 कार्डधारियों और आठ लाख 66 हजार 402 सदस्यों ने ई-केवाईसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.