बाराबंकी, मई 17 -- बाराबंकी। जिला पूर्ति अधिकारी डॉ.राकेश कुमार तिवारी ने सिरौलीगौसपुर के आपूर्ति लिपिक शिशिर श्रीवास्तव को मुख्यालय से संबंद्ध कर दिया है। जबकि आपूर्ति निरीक्षक के विरूद्ध कार्रवाई करने की प्रक्रिया चल रही है। दरअसल जनता दर्शन में राज्यमंत्री खाद्य तथा रसद एवं नागरिक आपूर्ति सतीश शर्मा को शिकायत मिली थी कि राशन कार्ड बनवाने के नाम पर सुविधा शुल्क लिया गया है। इसके बाद भी राशन कार्ड नहीं बनाया गया। जिसे गंभीरता से लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी को जांच कर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। शुक्रवार को राज्य मन्त्री खाद्य तथा रसद एवं नागरिक आपूर्ति श्री सतीश शर्मा जनता दर्शन के तहत लोगों से रूबरू थे। इस दौरान उक्त शिकायत आई। जिस पर उन्होंने जांच के निर्देश दिया। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने पैसा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.