मुरादाबाद, फरवरी 7 -- डीएसएम डिग्री कॉलेज, कांठ में बीए प्रथम वर्ष के छात्र अमृतधारी जपन सिंह को कृपाण के साथ परीक्षा देने से रोकने के मामले में गठित समिति ने शनिवार को जांच की। कॉलेज प्रबंधन से बात करने के साथ ही छात्र से भी बात की गई। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए गए। चार फरवरी के मामले की फुटेज तो मिल गई, लेकिन 27 जनवरी को छात्र को कृपाण संग रोकने के मामले की फुटेज नहीं थी। विद्यालय प्रबंधन ने जांच समिति को बताया कि 27 जनवरी को डीवीआर खराब हो गया था और 29 जनवरी को नया डीवीआर लगवाया गया। इस कारण उस समय की फुटेज उपलब्ध नहीं हो सकी। इस मामले से विवि को पहले ही अवगत कराया जा चुका है। छात्र जपन सिंह को कृपाण के साथ परीक्षा देने से रोकने के मामले में कुलपति प्रो. सचिन माहेश्वरी ने स्वत: संज्ञान लेते हुए गोकुलदास डिग्री कॉलेज की प्राचार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.