साहिबगंज, फरवरी 7 -- साहिबगंज। जैक की ओर से ली जा रही मैट्रिक परीक्षा का निरीक्षण शनिवार को डीएसई कुमार हर्ष ने किया। इस दौरान डीएसई ने बरहेट स्थित एसएसडी बरहेट व यूएचएस पंचकठिया में बनाये गये मैट्रिक परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केन्द्राधीक्षकों, वीक्षकों आदि से कदाचारमुक्त परीक्षा लेने को लेकर हिदायत दी। इसके अलावा भी उन्होंने कई केन्द्रों का निरीक्षण किया। ज्ञात हो की मैट्रिक परीक्षा के पांचवें दिन शनिवार को पहली पाली में सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। वही दूसरी पाली में इंटर विज्ञान के लिए फिजिक्स की परीक्षा ली गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.