बोकारो, जनवरी 2 -- बोकारो। डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर 6 में पंचकुंडीय हवन यज्ञ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। वैदिक मंत्रों के उच्चारण से संपूर्ण विद्यालय परिसर गुंजायमान हो गया। विद्यालय के प्राचार्य बृजमोहन लाल दास सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। प्राचार्य ने कहा नए संकल्प के साथ इस पठन पाठन में अपनी पूरी तन्मयता का पूर्ण उपयोग करना चाहिए। कठिन परिश्रम व उत्तम संस्कार से ही सभ्य व्यक्ति बन सकते हैं। हवन के बाद अपने विकास व विद्यालय के विकास के लिए सभी शिक्षकों ने इमानदारी पूर्वक शपथ ली। संस्कृत शिक्षक बाल शेखर झा ने विधिवत ढंग से हवन यज्ञ को संपादित किया। कार्यक्रम में नागेंद्र प्रसाद,अखिलेश मिश्रा, मनोज मिश्रा, सुनीता कुमारी, बीके झा,भोलांचल स्वाइन, स्वरूप कुमार नाथ, विद्या सागर, रू...