रांची, फरवरी 9 -- रांची। डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल में सोमवार को तीन दिवसीय शिक्षक क्षमता संवर्धन कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। डीएवीसीएई, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में ईईडीपी से सीनियर सेकेंडरी तक के 65 शिक्षक शामिल हो रहे हैं। क्लस्टर हेड बिपिन राय ने कुशल शिक्षण के लिए कक्षा प्रबंधन को अनिवार्य बताया। मुख्य वक्ता ज्योति श्रीवास्तव ने शिक्षकों को बौद्धिक संवर्धन और व्यावहारिक प्रबंधन के गुण सिखाए। कार्यशाला 11 फरवरी को संपन्न होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...