रांची, जनवरी 13 -- रातू, प्रतिनिधि। डीएवी ग्रुप के तत्वावधान में 10 से 12 जनवरी तक नेशनल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप नई दिल्ली में आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में अलग-अलग राज्यों के 900 डीएवी स्कूल के बच्चे शामिल हुए। इसमें डीएवी झारखंड की तरफ से अंडर 17 शूटिंग प्रतियोगिता में डीएवी हेहल की अनुष्का भारती, तन्वी वर्मा, यशिका की टीम ने गोल्ड मेडल हासिल किया। डीएवी हेहल प्रबंधन ने कहा कि यह झारखंड के लिए एक गौरव की बात है। इससे पहले भी अनुष्का भारती ने झारखंड स्टेट ओपन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल जीत चुकी है। अनुष्का भारती द्वारा गोल्ड मेडल जीतने की सूचना पर अनुष्का भारती के पिता अमित कुमार और दादा सूर्यनंदन सहाय गौरवान्वित हैं। दादा सूर्यनंदन ने लोगों को अपने घर बुलाकर मिठाइयां खिला रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.