रांची, जनवरी 10 -- कांके, प्रतिनिधि। प्रखंड के बालू गांव निवासी प्रशांत कुमार सिंह ने डीएवी स्पोर्ट्स नेशनल में सिल्वर मेडल प्राप्त कर राज्य और अपने गांव का नाम रोशन किया। प्रशांत डीएवी नीरजा सहाय के छात्र हैं। रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित इस चैंपियनशिप में डीएवी ग्रुप के 900 स्कूलों के बच्चे शामिल हुए। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रशांत अंडर-19 वर्ग में झारखंड की ओर से वुशु खेल रहे थे। उनके प्रदर्शन की बदौलत झारखंड की टीम इस चैंपियनशिप में रनरअप रही, जबकि व्यक्तिगत तौर पर प्रशांत ने सिल्वर मेडल हासिल कर एक कीर्तिमान स्थापित किया। प्रशांत के पिता रणधीर सिंह एक किसान हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.