बोकारो, अगस्त 2 -- गोमिया। डीएवी घाटो, बीआरएल भंडारीदह व ढोरी में नेशनल गेम्स कलस्टर मीट में टीटीपीएस ललपनिया के विद्यार्थियों ने एक बार फिर से परचम लहराया है। डीएवी स्पोर्ट्स कलस्टर लेवल प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन पर प्राचार्य तन्मय बनर्जी ने प्रसन्नता व्यक्त की। खेल प्रशिक्षक अजमल हुसैन और बच्चों के साथ जाने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं को धन्यवाद दिया। घाटो में हुए अंडर 17 वूशु बालक वर्ग में सुजल शर्मा, जीशान जाकी व अंजन साव ने स्वर्ण तथा रोनी कीर्तनियां ने कांस्य पदक जीता। अंडर 19 कराटे बालक वर्ग में बिमल हांसदा, अभिषेक पाठक व विवेक ठाकुर ने स्वर्ण, अंडर 14 कराटे बालिका वर्ग में आराध्या झा ने रजत व पलक गुप्ता ने स्वर्ण, अंडर 17 कराटे बालक वर्ग में हर्षित कुमार व अजय हांसदा ने स्वर्ण, अंडर 14 कराटे बालक वर्ग में वैभव सिन्हा व विवेक कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.