कोडरमा, अप्रैल 26 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल कोडरमा में सतत विकास प्रक्रिया अंतर्गत नए सत्र में नन्हे -मुन्ने बच्चों के बीच वेलकम क्राफ्ट मेकिंग प्रतियोगिताक का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इसमें एलकेजी से लेकर क्लास दूसरी तक के बच्चों ने भाग लिया। एलकेजी और यूकेजी के बच्चों के बीच हुई प्रतियोगिता में प्रथम एलकेजी के संपूर्ण राजपूत,द्वितीय यूकेजी के अर्श अर्णव और तृतीय स्थान यूकेजी की तान्या रंजन ने प्राप्त किया। क्लास पहली और दूसरी के बच्चों के बीच हुई प्रतियोगिता में प्रथम क्लास प्रथम की सानिया,आन्या और दूसरी के पुनीत कुमार महतो,द्वितीय क्लास दूसरी की राहिनी,तृतीय स्थान पर दूसरी की शान्वी गुप्ता,सर्वोत्तम असीम मिंज रहे। प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने कहा इन बच्चों में अदभुत प्रतिभा छिपी हुई है। उन्होंने सभी विजेता...