चतरा, जनवरी 9 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। डीएवी टंडवा में रेबीज की रोकथाम व नियंत्रण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एनटीपीसी संजीवनी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ शेख आफताब अली एवं डॉ शिप्रा रानी ने नए दिशानिर्देश और बचाव उपाय बताये। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ शेख आफताब अली, डॉ शिप्रा रानी एवं प्रधानाध्यापक पुष्प कुमार झा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं गायत्री मंत्र से किया गया। डॉ शेख आफताब अली ने कहा कि रेबीज़ नियंत्रण में समुदाय की भागीदारी महत्वपूर्ण है। जन-जागरूकता और पशुओं की जिम्मेदार देखभाल ही संक्रमण रोकने का प्रमुख उपाय है। भारत सरकार के राष्ट्रीय रेबीज़ नियंत्रण कार्यक्रम के तहत समय पर टीकाकरण और रोकथाम के कई नए उपाय लागू किए गए हैं। उन्होंने छात्रों को बताया कि कुत्ते, मधुमक्खी या किसी भी पशु के का...