जामताड़ा, फरवरी 10 -- डीएवी स्कूल जामताड़ा में बारहवीं के विद्यार्थियों को दी गई विदाई जामताड़ा,प्रतिनिधि। सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, जामताड़ा में मंगलवार को कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दरम्यान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य व गीत प्रस्तुत कर समारोह को यादगार बना दिया। वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। इसके बाद स्वागत गान प्रस्तुत किया गया तथा मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ विजय कुमार ने स्वागत भाषण में विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा तक सीमित नहीं है। बल्कि यह जीवन को दिशा देने का माध्यम है। परंपरा के अनुसार कार्यक्रम में म...