सिमडेगा, फरवरी 23 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य सुजय कुमार मिश्रा को रविंद्र नाथ टैगोर नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। मौके पर प्राचार्य सुजय कुमार मिश्र ने कहा कि विद्यालय के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। यह पुरस्कार उन्हें एजुकेशन एक्सेलेंस कॉन्क्लेव संस्था रांची के द्वारा प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य, कुशल नेतृत्व एवं शैक्षणिक विकास में उल्लेखनीय योगदान, अनुशासन प्रिय एवं छात्रों के सर्वागिन विकास के लिए किए जा रहे कार्यो के लिए दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...