सिमडेगा, जनवरी 15 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित अंतर राज्य हॉकी प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल सिमडेगा के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। मैच में बालिका वर्ग अंडर-19 के फाइनल मैच में डीएवी सिमडेगा की टीम दूसरे स्थान पर रही। गुरुवार को टीम में शामिल सभी खिलाड़ियों को प्राचार्य सुजय कुमार मिश्रा ने मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...