रांची, अगस्त 29 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। डीएवी विवेकानंद पब्लिक स्कूल बेड़ो परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर इंटर-हाउस खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह खेल दिवस हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के प्रधानाचार्य कैलाश कुमार और शिक्षकों ने मिलकर मेजर ध्यानचंद की चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर की। इस दौरान बड़े बच्चों के लिए खो-खो, वॉलीबॉल और कबड्डी जैसे पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया। वहीं छोटे बच्चों के लिए बिस्किट रेस, चॉकलेट रेस, बलून रेस और जूता-मोजा रेस जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...