पाकुड़, दिसम्बर 18 -- डीएवी विद्यालय में विजय दिवस पर बच्चों की प्रस्तुति ने मोहा मन पाकुड़, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल गोकुलपुर के प्रांगण में विजय दिवस मनाया गया। विद्यालय के प्रार्थना सभा में प्राचार्य डॉ. विश्वदीप चक्रवर्ती ने विजय दिवस के अवसर पर बच्चों को बताया कि 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तान के साथ युद्ध पर भारत की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में यह विजय दिवस पूरे देश में उल्लास पूर्वक मनाया जाता है। प्राचार्य ने आगे बताया कि किस तरह पाकिस्तान के जनरल नियमी ने 93000 सैनिकों के साथ भारत के लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के समक्ष आत्म समर्पण किया था और इसके परिणाम स्वरूप विश्व के नक्शे पर नया देश बांग्लादेश का जन्म हुआ। विद्यालय के एन सी सी के कैडेटों द्वारा 1971 के युद्धवीरों को नमन किया गया एवं हिंदुस्तानी सेना के वीरता, शौर्य एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.