लोहरदगा, मार्च 14 -- लोहरदगा, संवाददाता। एमबी डीएवी स्कूल लोहरदगा में होली मिलन समारोह का आयोजन प्राचार्य जीपी झा की अगुवाई और जूनियर डीएवी के प्रभारी अश्विन पात्रो की देखरेख में हुआ। कार्यक्रम में बच्चों ने होली से संबंधित तरह-तरह की चित्रकला का प्रदर्शन किया। होली के रंगो भरे गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों को होली से संबंधित प्रथाओं के बारे में बताया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रिंसिपल ने कहा कि सांस्कृतिक दृष्टिकोण से होली भारत के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह रंगों और भाईचारे का पर्व माना जाता है। होली का सबसे खास पहलू यह है कि यह जाति, धर्म और वर्ग से परे सभी को एक साथ लाने का काम करता है। बुराई पर अच्छाई की जीत अधर्म पर धर्म की जीत के इस पर्व की सुंदरता तथा महत्व से आने वाली पीढ़ी को अवग...