चाईबासा, फरवरी 13 -- गुवा, संवाददाता। डीएवी पब्लिक स्कूल, गुवा में प्राचार्या माधवी पांडेय के मार्गदर्शन में महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने महर्षि दयानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्राचार्या माधवी पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने शिक्षा, सामाजिक सुधार और आत्मनिर्भरता पर विशेष बल दिया था। वे आर्य समाज के संस्थापक, महान समाजसुधारक एवं शिक्षाविद थे। उनका जीवन सत्य, साहस और ज्ञान के प्रति समर्पित था, जो आज भी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को आत्मसात कर अपने जीवन में अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.