हजारीबाग, अक्टूबर 6 -- बरही, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 और 11 की छात्राओं के बीच जागरूकता सह काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ आशुतोष कुमार मैढ ने की। प्राचार्य डॉ आशुतोष कुमार ने कहा कि छात्राओं को हमेशा सजग और जागरूक रहना चाहिए। हाल के दिनों में पुलिस और सामाजिक संगठनों के संयुक्त अभियान में दर्जनों नाबालिक लड़कियों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया है। यह लड़कियां बिहार, झारखंड उड़ीसा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों से झूठे वादों के जरिए लाई गई थी। जांच में खुलासा हुआ कि तस्कर गरीब परिवारों को रोजगार, विवाह या शिक्षा के नाम पर बहकाते हैं और फिर लड़कियों को घरेलू काम, जबरन विवाह या देह व्यापार जैसी अमानवीय स्थितियों में धकेल देते हैं। जन जागरुकता, शिक्षा और पुलिस की सतर्कता से ह...