लखनऊ, मार्च 10 -- - तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव में शहर के 22 कॉलेजों के 376 छात्रों ने प्रतिभाग किया लखनऊ, संवाददाता। डीएवी डिग्री कॉलेज में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव अभिव्यक्ति 2025 का समापन समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि अपर पुलिस आयुक्त मनीषा सिंह ने प्रतिभाग करने वाले विजेताओं को पुरस्कृत किया। साथ ही छात्रों को सलाह देते हुए कहा कि सभी को जीवन में एक लक्ष्य लेकर चलना चाहिए, जिससे जीवन में एक सफल नागरिक बन सकें। इससे अपना और अपने राष्ट्र का विकास कर सकेंगे। प्राचार्य प्रो. राजीव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव में कुल 16 प्रकार की प्रतियोगिताएं हुई। इसमें लखनऊ शहर के लगभग 22 कॉलेजों के 376 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान एकल गायन, समूह गायन, एकल नृत्य छात्र व छात्रा और मोनो व ग्रुप एक्टिंग की प्रस्तुति हुई। प्रबं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.