कानपुर, मार्च 25 -- कानपुर। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुरई गुट के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी स्वामी, मंत्री बीके मिश्रा और मंडल अध्यक्ष बालेश्वर शर्मा ने नगर के तीन मूल्यांकन केन्द्रों हरजिंदर नगर इंटर कॉलेज, एबी विद्यालय एवं डीएवी इंटर कॉलेज को देखा। शिक्षकों से उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने बताया कि डीएवी में परीक्षक अंधेरे में कॉपी जांच रहे थे। यहां जनरेटर की व्यवस्था करने की मांग की। डीआईओएस अरुण कुमार ने बताया कि 65 फीसदी परीक्षक मूल्यांकन कर रहे हैं। यह संख्या लगातार बढ़ रही है। आधी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.