धनबाद, दिसम्बर 16 -- बरोरा, प्रतिनिधि। डॉक्टर शरद कुमार श्रीवास्तव डीएवी बरोरा के नए प्राचार्य बने हैं। सोमवार को उन्होंने डीएवी बरोरा में नए प्राचार्य के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। विद्यालय परिवार ने सर्वप्रथम नए प्राचार्य को तिलक लगाकर तथा पुष्प वर्षा कर विद्यालय परिसर में स्वागत किया। तत्पश्चात प्रभारी प्राचार्य आशीष कुमार सिंह व डीएवी झारखंड जोन ई के असिस्टेंट रीजनल ऑफिसर प्रज्ञा सिंह के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित डीएवी सीएफआरआई की प्राचार्या महुआ सिंह ने नए प्राचार्य का स्वागत किया। मालूम हो कि इससे पूर्व डॉक्टर शरद कुमार श्रीवास्तव डीएवी मुगमा में प्राचार्य के रूप में कार्य कर चुके हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद प्राचार्य डॉ. शरद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता एवं अनुशासन ही मेरी प्राथमिकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.