कोडरमा, फरवरी 9 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के बंगाईकला डीएवी पब्लिक स्कूल का पांचवां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव एवं प्रमुख सत्यनारायण यादव सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय के विद्यार्थियों में पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न गतिविधियों में सीखने की ललक स्पष्ट दिखाई देती है। प्रमुख सत्यनारायण यादव ने भी विद्यालय प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के निदेशक सुनील कुमार सिन्हा, दिलीप कुमार यादव एवं प्राचार्य रंजीत कुमार ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में समाजसेवी कामाख्या नारायण सिंह,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.