धनबाद, मई 16 -- सिंदरी। डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी में गुरुवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कर सीबीएसई दसवीं और बारहवीं के स्कूल टॉपरों को सम्मानित किया गया। दसवीं के टॉपरों में आदित्य नारायण 98 फिसदी, साक्षी सिंह 96.4, विपाशा बिष्ट-95.2, सुश्रीत नंदन बारीक 95.2 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। बारहवीं के टॉपरों में प्रमोद कुंभकार 95.2, मुस्कान कुमारी 95.2, कोयल कुमारी 90.2, और आर्यन कुमार 87.2 फीसदी के साथ स्कूल टापर थे। विद्यालय के प्राचार्य ने सम्मान समारोह में सभी उत्कृष्ट छात्रों को सम्मानित करने के बाद उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया। प्राचार्य ने कहा कि इस कार्यक्रम से बच्चों में प्रोत्साहन की भावना जागृत होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.