धनबाद, अगस्त 18 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी में कृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर अध्यापिका उर्मिला यादव तथा ईईडीपी की अध्यापिका शताब्दी पाल, गिन्नी कुमारी, नेहा विश्वास, रिया भट्टाचार्जी, सरिता कुमारी आदि ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति से बच्चों का उत्साहवर्धन किया और इन्हें प्रशिक्षित भी किया। कार्यक्रम में नन्हें मुन्ने बच्चों ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुतियां दी। नर्सरी के जशंक और अंकिता ने कृष्ण जन्म नाटक प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया। कक्षा एक के शाश्वत रिया, निकिता ओम आदि ने वो किसना है गीत पर सुंदर नृत्य किया। इस अवसर पर प्राचार्य अशोक कुमार सिंह ने कहा भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हम सबको धर्म सत्य और प्रेम का संदेश देता है। पूरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.