धनबाद, अगस्त 8 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी के खिलाड़ियों ने डीएवी पब्लिक स्कूल मुनीडीह में आयोजित झारखंड एथलेटिक्स मीट में क्लस्टर आठ लेबल पर शानदार प्रदर्शन किया। इस लेबल में कुल 52 पदक जीतकर रनर अप ट्राफी पर कब्जा किया। एथलेटिक्स मीट में डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी के छात्रों ने 21 स्वर्ण, 25 रजत और 6 कास्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रौशन किया। इस शानदार प्रदर्शन के कारण ही विद्यालय को रनर अप ट्राफी प्राप्त हुई है। गुरुवार को विद्यालय परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन कर विजयी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। प्राचार्य अशोक कुमार सिंह ने कहा कि हमारे छात्रों ने कडी मेहनत अनुशासन और समर्पण से यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने खेल प्रशिक्षक शिवानी सिंह और अमित कुमार सिंह तथा अभिभावकों के प्रति आभार प्रकट किया।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.