धनबाद, नवम्बर 26 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी में बुधवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों ने संविधान के महत्व और भारतीय गणतंत्र की मूल भावना पर अपने विचार रखे। छात्रा श्यामली और शाल्वी ने संविधान की भूमिका, नागरिकों के अधिकार, कर्तव्यों तथा डा भीमराव अंबेडकर के योगदान पर अपने विचार रखे। शिक्षक प्रजेश चौबे ने संविधान की वैज्ञानिक दृष्टिकोण और आधुनिक भारत के निर्माण में भीमराव अंबेडकर के योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अजय कृष्ण मोहन और अनुप कुमार मंडल ने किया। प्राचार्य अशोक कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान एक दस्तावेज नही बल्कि हमारे देश की आत्मा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.